आयुर्वेदिक एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर:21 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगी एक्यूप्रेशर सीरीज, विभिन्न बीमारियों का होगा इलाज

आयुर्वेदिक एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर:21 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगी एक्यूप्रेशर सीरीज, विभिन्न बीमारियों का होगा इलाज 



बालोतरा के पचपदरा में भाजपा मंडल अध्यक्ष डूंगर देवासी तथा जैन नवयुवक मंडल पचपदरा के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को आयुर्वेदिक एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर जैन नवयुवक मंडल भवन सरकारी हॉस्पिटल पचपदरा में शुभारंभ किया गया। शिविर का शुभारंभ भगवान के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष डूंगर देवासी ने बताया कि जन भावनाओं की कद्र करते हुए जन भावनाओं की मांग पर पचपदरा में जैन नवयुवक मंडल पचपदरा के संयुक्त तत्वाधान में आयुर्वेदिक एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर 21 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा। जिसमें रिकी गार्ड मास्टर डॉ रामकुमार शर्मा एक्यूप्रेशर एवं सुजोक थेरेपिस्ट तथा डॉक्टर दीपक चारण, डॉक्टर दीपक बोहरा द्वारा मरीजों का इलाज किया जाएगा।


आयुर्वेदिक एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर:21 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगी एक्यूप्रेशर सीरीज, विभिन्न बीमारियों का होगा इलाज

बालोतरा5 घंटे पहले

बालोतरा के पचपदरा में भाजपा मंडल अध्यक्ष डूंगर देवासी तथा जैन नवयुवक मंडल पचपदरा के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को आयुर्वेदिक एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर जैन नवयुवक मंडल भवन सरकारी हॉस्पिटल पचपदरा में शुभारंभ किया गया। शिविर का शुभारंभ भगवान के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।


भाजपा मंडल अध्यक्ष डूंगर देवासी ने बताया कि जन भावनाओं की कद्र करते हुए जन भावनाओं की मांग पर पचपदरा में जैन नवयुवक मंडल पचपदरा के संयुक्त तत्वाधान में आयुर्वेदिक एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर 21 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा। जिसमें रिकी गार्ड मास्टर डॉ रामकुमार शर्मा एक्यूप्रेशर एवं सुजोक थेरेपिस्ट तथा डॉक्टर दीपक चारण, डॉक्टर दीपक बोहरा द्वारा मरीजों का इलाज किया जाएगा।


शिविर के दौरान विभिन्न बीमारियों का इलाज किया जाएगा। जिसमें शुगर कमर दर्द, रीड की हड्डी से संबंधित, घबराहट, दमा, गठिया रोग, लकवा सिर्फ 1 वर्ष पुराना, श्वास रोग, सिर दर्द,और निंद्रा, हृदय संबंधित, माइग्रेन, तनाव, दौरा पड़ना,किडनी संबंधित रोग, सहित कई विभिन्न तरह के रोगों का इलाज चिकित्सा शिविर के दौरान किया जाएगा

ये रहे मौजूद

इस दौरान भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष महेश चौहान, पदम शर्मा, खेताराम प्रजापत, वीरचंद सालेचा,युवा नेता उमेश सोनी, बनसा राम देवासी, घेवर राम, जोराराम विश्नोई, रविन्द्र विश्नोई आदि उपस्थित थे।

बालोतरा में लूनी नदी में डूबे दो युवक:4 घंटे बाद दोनों शव मिले, नहाते समय झाड़ियों में फंस गया पांव

बालोतरा में लूनी नदी में डूबे दो युवक:4 घंटे बाद दोनों शव मिले, नहाते समय झाड़ियों में फंस गया पांव


बाड़मेर के बालोतरा में गुरुवार दोपहर दो युवकों की लूनी नदी में डूबने से मौत हो गई। सिंघवाला वेरा के पास दोनों युवक दोपहर दो बजे नदी में नहाने गए थे। नहाते समय झाड़ियों में पैर फंसने से दोनों डूब गए।
शाम पांच बजे एक शव बाहर निकाला गया।

रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार ने नदी किनारे कपड़े पड़े देखे और नदी में कोई दिखाई नहीं देने पर आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस दौरान उसे एक व्यक्ति ने बताया कि दोपहर दो बजे दो लोग नदी में नहाने के लिए उतरे थे, जो कि बाहर नहीं आए है। इसके बाद बाइक सवार ने पुलिस को सूचना दी।

दो युवकों के डूबने की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

बालोतरा में लूनी नदी में डूबे दो युवक:4 घंटे बाद दोनों शव मिले, नहाते समय झाड़ियों में फंस गया पांव

बालोतरा(बाड़मेर)17 घंटे पहले

बाड़मेर के बालोतरा में गुरुवार दोपहर दो युवकों की लूनी नदी में डूबने से मौत हो गई। सिंघवाला वेरा के पास दोनों युवक दोपहर दो बजे नदी में नहाने गए थे। नहाते समय झाड़ियों में पैर फंसने से दोनों डूब गए।


शाम पांच बजे एक शव बाहर निकाला गया।
शाम पांच बजे एक शव बाहर निकाला गया।
रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार ने नदी किनारे कपड़े पड़े देखे और नदी में कोई दिखाई नहीं देने पर आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस दौरान उसे एक व्यक्ति ने बताया कि दोपहर दो बजे दो लोग नदी में नहाने के लिए उतरे थे, जो कि बाहर नहीं आए है। इसके बाद बाइक सवार ने पुलिस को सूचना दी।

दो युवकों के डूबने की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
दो युवकों के डूबने की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर जसोल थानाधिकारी डिंपल कंवर जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों और तैराकों को बुलाया। कुछ देर के बाद गोताखोर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। 2 घंटे की मशक्कत के बाद शाम पांच बजे एक शव बाहर निकाला गया है। निकाले गए युवक की पहचान जसोल के डायाराम (22) पुत्र तेजाराम प्रजापत के रूप में हुई। वहीं जसोल निवासी दूसरे युवक सुमित पुत्र मानाराम घांची (22) शव शाम 7 बजे निकाला गया। पुलिस ने शव को ढूंढने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया है। हादसे के बाद बालोतरा डीएसपी नीरज शर्मा, बालोतरा थानाधिकारी उगमराज सोनी, एसडीएम विवेक व्यास भी मौके पर पहुंचे।

एसडीम विवेक व्यास ने कहा कि दो युवकों के नदी में डूबने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया। वही गोताखोरों को भी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन करवाया गया। एक शव तो जल्दी मिल गया था पर दूसरे से मिलने में परेशानी हुई थी। ड्रोन सर्वे करवाकर शव को बाहर निकाला गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन:नहीं सहेगा अभियान के अंतर्गत भाजपा का धरना प्रदर्शन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन:नहीं सहेगा अभियान के अंतर्गत भाजपा का धरना प्रदर्शन


भाजपा की ओर से गांधी मूर्ति के आगे कांग्रेस राज को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए युवाओं ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार, कॉलेज छात्रों के साथ हो रही मारपीट, फर्जी एनकाउंटर व जनता के साथ अत्याचार से जनता में आक्रोश है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन:नहीं सहेगा अभियान के अंतर्गत भाजपा का धरना प्रदर्शन

सिवाना8 घंटे पहले

भाजपा की ओर से गांधी मूर्ति के आगे कांग्रेस राज को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए युवाओं ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार, कॉलेज छात्रों के साथ हो रही मारपीट, फर्जी एनकाउंटर व जनता के साथ अत्याचार से जनता में आक्रोश है।


राजस्थान में कांग्रेस सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है, इसके लिए अब जनता नहीं सहेगी। इस दौरान भाजपा के जिला मंत्री सोहनसिंह भायल, सुजाराम देवासी नाल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष यासिन खान पठान, मंडल मंत्री जगदीश सिंह इंद्राणा, युवा मोर्चा महामंत्री सवाईसिंह, विक्रमसिंह सिणेर के साथ कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

भास्कर संवाददाता | बालोतरा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत भाजपा बालोतरा जिले की ओर से बुधवार को नगर परिषद कार्यालय में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। शहर संयोजक राजेशपुरी ने बताया कि प्रदर्शन कर कांग्रेस सरकार के खिलाफ हल्ला बोला गया। गोविंदसिंह कालूड़ी ने कहा कि कुशासन, भ्रष्टाचार और जंगलराज की पर्याय बन चुकी कांग्रेस सरकार को प्रदेश की जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकेगी। प्रदेश की कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। एक अगस्त को जयपुर में महारैली का आयोजन पार्टी की ओर से होने जा रहा है। कांग्रेस के कुशासन की नीतियों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा। युवाओं पर अत्याचार नहीं सहेगा राजस्थान, दलितों पर अत्याचार नहीं सहेगा राजस्थान, पीड़ितों पर अत्याचार नहीं सहेगा राजस्थान, बहन बेटियों पर अत्याचार नहीं सहेगा राजस्थान, गहलोत सरकार के झूठे वादों को नहीं सहेगा राजस्थान, कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ आवाज को बुलंद किया। इस दौरान सभापति सुमित्रा जैन, पूर्व सभापति प्रभा सिंघवी, डॉ. अरुण चौधरी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जयराम प्रजापत, गोविंद प्रजापत, उमाराम पटेल, कन्हैयालाल चांडक, मुकेश गुप्ता, कमलेश ढेलड़िया, दुर्गसिंह राजपुरोहित, कपिल दवे, हितेश पटेल, विशनसिंह जागसा, बजरंग गौड़, सवाईराम सुथार, गौतम, दुर्गादेवी सोनी, पार्षद संपत धारू, कांतिलाल हुंडिया, कांतिलाल घांची, हीरालाल अग्रवाल, महावीर माली, हनुमान पालीवाल, पुष्पराज चौपड़ा, रोहित जैन, सुनील वैष्णव, रामचंद्र डांगी, उदाराम बंजारा, रमेश वैष्णव, किशोर जीनगर, दिनेश सुंदेशा, राहुल जीनगर, जगदीशसिंह राजपुरोहित, सागर वाल्मीकि सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Balotra:मूंगड़ा में युवक की हत्या का मामला:4 दिन बाद शव उठाने पर बनी सहमति, आरोपियों को पकड़ने की मांग कर रहे परिजन

मूंगड़ा में युवक की हत्या का मामला:4 दिन बाद शव उठाने पर बनी सहमति, आरोपियों को पकड़ने की मांग कर रहे परिजन 



बालोतरा के मूंगड़ा में शनिवार देर रात कुछ लोगों ने बहला-फुसलाकर घर में बुलाकर एक व्यक्ति की लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर हत्या कर दी थी। मामले के बाद लगातार समाज के लोगों और परिजनों के बीच आक्रोश लगातार बढ़ता ही जा रहा था। परिजनों और प्रशासन की तीन दौर की वार्ता विफल रही। इसके बाद बुधवार को बालोतरा उपखंड अधिकारी विवेक व्यास और परिजनों के बीच डेढ़ घंटे तक चली वार्ता में शव उठाने पर सहमति बनी।
बुधवार को वार्ता के बाद शव उठाने पर सहमति बनी।

दरअसल युवक पारसमल (22) खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उसे घर बुलाकर लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर दिया था। हमले के बाद पारसमल की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों और समाज के लोगों ने पचपदरा पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
परिजन और समाज के लोग आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है। 
मूंगड़ा में युवक की हत्या का मामला:4 दिन बाद शव उठाने पर बनी सहमति, आरोपियों को पकड़ने की मांग कर रहे परिजन

बालोतरा2 घंटे पहले

बालोतरा के मूंगड़ा में शनिवार देर रात कुछ लोगों ने बहला-फुसलाकर घर में बुलाकर एक व्यक्ति की लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर हत्या कर दी थी। मामले के बाद लगातार समाज के लोगों और परिजनों के बीच आक्रोश लगातार बढ़ता ही जा रहा था। परिजनों और प्रशासन की तीन दौर की वार्ता विफल रही। इसके बाद बुधवार को बालोतरा उपखंड अधिकारी विवेक व्यास और परिजनों के बीच डेढ़ घंटे तक चली वार्ता में शव उठाने पर सहमति बनी।


बुधवार को वार्ता के बाद शव उठाने पर सहमति बनी।
बुधवार को वार्ता के बाद शव उठाने पर सहमति बनी।
दरअसल युवक पारसमल (22) खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उसे घर बुलाकर लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर दिया था। हमले के बाद पारसमल की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों और समाज के लोगों ने पचपदरा पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

परिजन और समाज के लोग आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है।
परिजन और समाज के लोग आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है।
12 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया था मामला

परिजनों के द्वारा पचपदरा पुलिस थाने में 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। दो आरोपी को गिरफ्तार करने के बावजूद भी परिजन शव उठाने से इनकार कर दिया। परिजनों का कहना था कि जब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। तब तक शव नहीं उठाया जाएगा। इस बीच कल देर रात पचपदरा पुलिस ने तीन और आरोपियों को दस्तयाब किया।

4 दिन बाद बनी शव उठाने पर बनी सहमति

घटना के बाद परिजनों और समाज के लोग लगातार प्रशासन पर दबाव बना रहे थे और अलग-अलग रूप में विरोध प्रदर्शन भी कर रहे थे। आक्रोशित लोगों ने मॉर्च्युरी के बाहर की दौड़ भी जाम की थी। 

मंदिरों में दिनभर चला पूजा-अर्चना का दौर:सावन के दूसरे सोमवार को अमावस्या का संयोग, शिवालयों में दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु

मंदिरों में दिनभर चला पूजा-अर्चना का दौर:सावन के दूसरे सोमवार को अमावस्या का संयोग, शिवालयों में दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु 

शिवभक्तों में दोगुना जोश नजर आया।


सावन के दूसरे सोमवार को हरियाली अमावस्या होने के चलते शिवभक्तों में दोगुना जोश नजर आया। बालोतरा व सिवाना उपखंड क्षेत्र के शिव मंदिरों में दिनभर भक्तों की रेलमपेल रही। कहीं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक चलते नजर आए तो कहीं भक्त मंडलियां शिव भजनों पर झूमती दिखी। क्षेत्र के मठों व मंदिरों में शिव भक्तों का उत्साह देखते ही बना। शहर के आकड़िया महादेव मंदिर, रत्नेश्वर महादेव मंदिर, पातालेश्वर महादेव मंदिर, होटलू महादेव मंदिर आदि शिवालयों में शिवभक्तों की दिनभर भीड़ रही। 
मंदिरों में दिनभर चला पूजा-अर्चना का दौर:सावन के दूसरे सोमवार को अमावस्या का संयोग, शिवालयों में दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु

बालोतरा3 घंटे पहले
शिवभक्तों में दोगुना जोश नजर आया। - Dainik Bhaskar
शिवभक्तों में दोगुना जोश नजर आया।
सावन के दूसरे सोमवार को हरियाली अमावस्या होने के चलते शिवभक्तों में दोगुना जोश नजर आया। बालोतरा व सिवाना उपखंड क्षेत्र के शिव मंदिरों में दिनभर भक्तों की रेलमपेल रही। कहीं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक चलते नजर आए तो कहीं भक्त मंडलियां शिव भजनों पर झूमती दिखी। क्षेत्र के मठों व मंदिरों में शिव भक्तों का उत्साह देखते ही बना। शहर के आकड़िया महादेव मंदिर, रत्नेश्वर महादेव मंदिर, पातालेश्वर महादेव मंदिर, होटलू महादेव मंदिर आदि शिवालयों में शिवभक्तों की दिनभर भीड़ रही।




कृष्णा सेवा संस्थान की ओर से शिव मंदिर में जलाभिषेक करते हुए विश्व कल्याण की कामना की गई। धर्मेंद्र दवे ने बताया कि संस्थान सदस्यों ने चढ़ाणी महादेव पचपदरा, थोब रेवाड़ा गांव के मंदिरों में जलाभिषेक व दुग्ध अभिषेक किया। महंत परशुरामगिरी ने शिव मंदिर में भगवान शिव के अति प्रिय वृक्ष बिल्व का रोपण किया। संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी ने कहा कि संस्थान द्वारा वसुंधरा श्रृंगार अभियान के अंतर्गत महंत परशुरामगिरी के हाथों से निरंतर पौधरोपण करवाया जाएगा। महंत ने संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए बिल्व के वृक्ष की महत्ता बताई।

इस अवसर पर नगर प्रभारी विमल मालवीय, कोषाध्यक्ष आनंद दवे, अमित दवे , त्रिवेणी शंकर दवे, अशोक राजपुरोहित आदि मौजूद रहे। इसी तरह शहर के श्रीमालियों का चौक, जबरनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक का आयोजन शाम 4 से 7 बजे तक किया गया। इस दौरान अध्यक्ष यशोदा बालड़, सचिव डिंपल श्रीश्रीमाल‌, चंद्रा बालड़, प्रमिला सालेचा, रेखा डोसी, खुशबू ढेलडिया, राखी सुखनानी, ऋतु जिंदल आदि मौजूद रही।

समीपवर्ती कोटेश्वर धाम में सोमवती अमावस्या को मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने महंत सत्यमगिरी महाराज से आशीर्वाद लिया। जगदीश राजपुरोहित ने बताया कि केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने महादेव का अभिषेक किया। इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु, बालोतरा नगर परिषद चेयरमैन सुमित्रा जैन, पूर्व चेयरमैन प्रभा सिंघवी, गोविंदसिंह राजपुरोहित कालूड़ी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नगसिंह राजपुरोहित मौजूद रहे। भजन गायक प्रकाश माली व उनकी टीम ने कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बनाया। मालाणी गैर नृत्य जसोल की टीम ने गैर नृत्य करके श्रद्धालुओं का मन मोहा।

श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा में सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। खेतेश्वर मंदिर वैकुंठ धाम व ब्रह्माजी मंदिर में स्थित शिव मंदिर में दर्शन कर रूद्राभिषेक कर क्षेत्र में सुख शांति की कामना की। गादीपति तुलसाराम महाराज ने ब्रह्मसरोवर पर चातुर्मास प्रवचन के दौरान हवन में पंडितों के साथ आहुतियां दी। गादीपति महाराज का 43 वां चातुर्मास ब्रह्मसरोवर पर ही चल रहा है। श्रद्धालु ब्रह्मसरोवर पर जयकारों के साथ कुटिया की परिक्रमा कर रहे हैं। महाराज के शिष्य वेदांताचार्य डॉ. ध्यानाराम महाराज द्वारा सुबह 9 से 12 बजे तक शिवमहापुराण कथा व शाम 4 से 6 बजे तक भक्‍तमाल कथा का वाचन हो रहा है।

सोमवार को मायलावास, मोकलसर, रमणीया, काठाडी सहित क्षेत्र गावों मे शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मायलावास चौराहा स्थित भभूतिया महादेव मंदिर में फूलभारती महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार से शिवलिंग का अभिषेक किया। मंदिर में महिलाओं और पुरुषों ने भजन कीर्तन किया। गुरु प्याऊ झुंझानी नाडी पर भक्तों ने दर्शन कर खुशहाली की कामनाएं की।

कस्बे के मनकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए सुबह से ही शिव भक्तों का तांता लगा रहा। पुजारी दिनेश गिरी गोस्वामी ने बताया कि भक्तों ने शिवालयों में जल, दूध, दही, घी व मिश्री आदि का पंचामृत से अभिषेक किया। ।

कस्बे सहित पारेश्वर महादेव, पांडेश्वर महादेव, नीलकंठ महादेव, सरवड़ी, जालमपुरा, छियाली आदि शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को बिल्व पत्र, आक के पत्ते, पुष्प, दुग्ध, जल आदि अर्पित कर अभिषेक किया। नागाजी महाराज के मठाधीश उमाकांत गिरी महाराज एवं श्रद्धालुओं द्वारा अभिषेक किया गया। 



राजस्थान के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कुछ जिलों में राहत, पढ़ें मौसम का पूरा अपडेट

राजस्थान के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कुछ जिलों में राहत, पढ़ें मौसम का पूरा अपडेट

Rajasthan Monsoon Weather Update : जयपुर, अलवर, सीकर, चूरू, झुंझुनू, अजमेर, नागौर, हनुमानगढ़ के ज़िलों में ऑरेंज अलर्ट के साथ आकाशीय बिजली, तेज बारिश की चेतावनी जारी करी है. कोटा, बूंदी, झालावाड़, धौलपुर, करौली, चित्तौड़गढ़, टोंक, सवाई माधोपुर जिलों में येल्लो अलर्ट जारी किया है. 


Rajasthan Monsoon Weather


Rajasthan Weather Update : प्रदेश के अधिकांश जिलों में मानसून छाया हुआ है. मानसून के सक्रिय होते ही एक पार्षद प्रदेश के तापमान में कमी आने का दौर शुरू हो गया है आज प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी दर्ज की गई. मानसून फिलहाल पूर्वी राजस्थान के जिलों में एक्टिव है. वहीं पश्चिमी राजस्थान में मानसून की गतिविधियां नहीं होने से जोधपुर-बीकानेर संभाग के अधिकतर जिलों में तापमान में ज्यादा बड़ा अंतर देखने को नहीं मिल रहा है.

अभी भी जैसलमेर,फलौदी, बीकानेर का तापमान 38 डिग्री से अधिक बना हुआ है. बाड़मेर जिले का तापमान 36.4 डिग्री दर्ज हुआ तो वहीं पूर्वी राजस्थान में फतहपुर का तापमान 35.1डिग्री दर्ज किया गया. वहीं सिरोही का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज हुआ. पश्चिम राजस्थान में 34 से 38 डिग्री के बीच तापमान बना हुआ है. इसी के साथ पूर्वी राजस्थान में 32 से 35 डिग्री के मध्य तापमान दर्ज किया गया.

इन जिलों में ऑरेंज और येल्लो अलर्ट

आज भी मौसम विभाग ने प्रदेश के कई ज़िलों के लिए ऑरेंज और येल्लो अलर्ट जारी करा हुआ है. जयपुर, अलवर, सीकर, चूरू, झुंझुनू, अजमेर, नागौर, हनुमानगढ़ के ज़िलों में ऑरेंज अलर्ट के साथ आकाशीय बिजली, तेज बारिश की चेतावनी जारी करी है. कोटा, बूंदी, झालावाड़, धौलपुर, करौली, चित्तौड़गढ़, टोंक, सवाई माधोपुर जिलों में येल्लो अलर्ट जारी किया है, इन सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. प्रदेश के अन्य ज़िलों के तापमान की बात जाए तो अजमेर जिले का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं भीलवाड़ा ज़िले का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री दर्ज हुआ. अलवर ज़िले का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दर्ज हुआ.

जयपुर का तापमान

राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री दर्ज हुआ. सीकर ज़िले का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री रहा. वहीं कोटा ज़िले का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री दर्ज किया गया. इसी के साथ चित्तौड़गढ़ ज़िले का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री रहा. धौलपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रहा. डूंगरपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री दर्ज किया गया. सिरोही ज़िले का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया. सवाई माधोपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज हुआ. करौली ज़िले का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री दर्ज हुआ. बांसवाड़ा ज़िले का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री दर्ज किया गया.

पश्चिमी राजस्थान का हाल

वहीं पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया. जैसलमेर जिले का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री दर्ज किया गया. जोधपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री दर्ज किया गया. बीकानेर जिले का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री दर्ज किया गया. चूरू ज़िले का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री दर्ज हुआ. गंगानगर ज़िले का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया. वही जालौर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान में 1 से 2 डिग्री उतार चढ़ाव होने के संकेत बने हुए हैं.

Rajsthan Barmer:बाड़मेर में इनामी बदमाश का एनकाउंटर:पीछा कर रही पुलिस पर की फायरिंग; जवाबी गोलीबारी में तस्करों के लगी गोली

बाड़मेर में इनामी बदमाश का एनकाउंटर:पीछा कर रही पुलिस पर की फायरिंग; जवाबी गोलीबारी में तस्करों के लगी गोली


पीछा कर रही पुलिस पर दो तस्करों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक तस्कर की गोली लगने से मौत हो गई। दूसरा तस्कर गंभीर घायल हो गया। मामला बाड़मेर जिले के गिडा इलाके के चीबी गांव का शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे का है। एनकाउंटर में जोधपुर ग्रामीण पुलिस, बाड़मेर और डीएसटी टीम शामिल थी। जोधपुर ग्रामीण एसपी धर्मेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक जोधपुर डीएसटी को सूचना मिली थी कि 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश कौशलाराम जाट और 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश ओमप्रकाश जाट बाड़मेर में छिपे हुए हैं। इस पर पुलिस टीम ने गिड़ा इलाके में दोपहर दबिश दी। बदमाश वहां से गाड़ी लेकर भागे। इस दौरान तस्करों की गाड़ी धोरों में फंस गई।

तस्करों ने चीबी गांव में पीछा कर रही पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी है। पुलिस ने जवाब कार्रवाई की। इससे दोनों तस्करों को गोली लगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ओमप्रकाश के दो-तीन गोली लगी। वहीं कौशलाराम के एक ही गोली लगी।

पुलिस दोनों तस्करों को बालोतरा के नाहटा अस्पताल में ले गई, जहां ओमप्रकाश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कौशलाराम को प्राथमिक उपचार के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच जोधपुर रेफर कर दिया।

नाहटा हॉस्पिटल पुलिस छावनी तब्दील, पुलिस के अधिकारी पहुंचे घटना स्थल।


नाहटा हॉस्पिटल पुलिस छावनी में तब्दील
घटना की जानकारी मिलने पर नाहटा हॉस्पिटल के बाहर भीड़ जमा हो गई। बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। राजस्थान पुलिस ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट कर जानकारी दी कि 25 हजार के इनामी बदमाश ओम प्रकाश और 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश कौशलाराम का एनकाउंटर किया गया है। दोनों जोधपुर और बाड़मेर के डोडा तस्कर थे।


बाड़मेर एसपी दिगंत आनंद के मुताबिक जोधपुर डीएसटी की टीम ने कार्रवाई की है। दोनों तरफ से फायरिंग हुई है। कितने राउंड फायर हुए, अभी बता पाना मुश्किल है।


ओमप्रकाश मुंबई पुलिस कस्टडी से भागा था
करीब ढाई महीने पहले अवैध डोडा-पोस्त से भरी 3 स्कार्पियो और अवैध हथियारों के साथ बाड़मेर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 तस्करों को गिरफ्तार किया था। इसमें से एक मोस्ट वांटेड आरोपी ओमप्रकाश शामिल था। ओमप्रकाश को उसके सहयोगी मुंबई पुलिस की हिरासत से भगाकर ले गए थे।