Balotra:मूंगड़ा में युवक की हत्या का मामला:4 दिन बाद शव उठाने पर बनी सहमति, आरोपियों को पकड़ने की मांग कर रहे परिजन
मूंगड़ा में युवक की हत्या का मामला: 4 दिन बाद शव उठाने पर बनी सहमति, आरोपियों को पकड़ने की मांग कर रहे परिजन बालोतरा के मूंगड़ा में शनिवार देर रात कुछ लोगों ने बहला-फुसलाकर घर में बुलाकर एक व्यक्ति की लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर हत्या कर दी थी। मामले के बाद लगातार समाज के लोगों और परिजनों के बीच आक्रोश लगातार बढ़ता ही जा रहा था। परिजनों और प्रशासन की तीन दौर की वार्ता विफल रही। इसके बाद बुधवार को बालोतरा उपखंड अधिकारी विवेक व्यास और परिजनों के बीच डेढ़ घंटे तक चली वार्ता में शव उठाने पर सहमति बनी। बुधवार को वार्ता के बाद शव उठाने पर सहमति बनी। दरअसल युवक पारसमल (22) खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उसे घर बुलाकर लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर दिया था। हमले के बाद पारसमल की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों और समाज के लोगों ने पचपदरा पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। परिजन और समाज के लोग आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है। मूंगड़ा में...